IND vs PAK: टीम इंडिया को इन पाक खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, देखें पिछले 10 वनडे का परिणाम

By Kusum | Aug 31, 2023

टीम इंडिया एशिया कप 2023 में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम श्रीलंका में प्रैक्टिस कर रही है। 2 सितंबर से टीम को पाकिस्तान से भिड़ना है। लेकिन उससे पहले रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं जिनमें टीम इंडिया आगे है। 

इमाम-उल-हक 

 इमाम उल हक भले ही नेपाल के खिलाफ पहले मुकाबले में नहीं चल पाए हों। लेकिन वो भारतीय गेंदबाजों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इमाम ने पाकिस्तान के लिए कई कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 62 वनडे खेले हैं जिनमें उन्होंने 2884 रन बनाए हैं। 

शाहीन अफरीदी  

अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कई विकेट झटके हैं। जिस कारण उनकी रफ्तार के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को टिकने में मुश्किल हो सकती है। उन्होंने दो बार पांच विकेट झटके हैं। 

बाबर आजम 

बाबर आजम तीसरे खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा के धुरंधरों की मुश्किल बढ़ाते नजर आ सकते हैं। नेपाल के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को उन्हें जल्दी ही पवेलियन भेजना होगा। 

टीम इंडिया ने 10 में से 7 मैच जीते

 भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी 10 वनडे मुकाबले खेले गए। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने 7 तो पाकिस्तान टीम महज 3 मैच ही जीत पाई है। दोनों के बीच वनडे में आखिरी भिड़ंत 2019 वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर में हुई थी। भारत ने वो मुकाबला 89 रनों के बड़े अंतर से जीता था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है