बाइचुंग भूटिया ने बताया, भारतीय टीमें फीफा विश्व कप के लिए कैसे कर सकती हैं क्वालीफाई?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद कहा यदि देश के फुटबॉल ढांचे में जमीनी स्तर पर सुधार किया जाता है तो भविष्य में भारत की सीनियर और आयु वर्ग की टीमें योग्यता के आधार पर विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर भूटिया ने एआईएफएफ के दो सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए गुरुवार को अध्यक्ष पद का नामांकन भरा। आंध्र फुटबॉल संघ ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जबकि राजस्थान फुटबाल संघ ने उसका अनुमोदन किया।

इसे भी पढ़ें: जोकोविच को लगा बड़ा झटका, टीकाकरण नहीं होने के कारण यूएस ओपन से हुए बाहर !

भारत की तरफ से 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद 2011 में सन्यास लेने वाले 45 वर्षीय भूटिया ने कहा कि यदि वह अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य संघों को अधिक पैसा देने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ हमें दो चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। एक जमीनी स्तर पर फुटबॉल का विकास करना और दूसरा राज्य संघों को अधिक बजट देना। जमीनी स्तर पर विकास का कोई विकल्प नहीं है और यह सभी जानते हैं। मैं इस दिशा में अधिक गतिविधियां चाहता हूं।’’ भूटिया ने इसके साथ ही कहा कि हर तरह की गतिविधियों का केंद्र खिलाड़ी होंगे और उन्हें अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा,‘‘ मैं खिलाड़ी केंद्रित व्यवस्था पर काम करूंगा और खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं दूंगा। खिलाड़ियों की यात्रा और ठहरने पर अधिक खर्च किया जाएगा।’’ भूटिया ने कहा,‘‘ उदाहरण के लिए अगर अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को केरल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है तो वे तीन दिन तक रेल यात्रा करने के बाद वहां पहुंचते हैं। लेकिन मेरा प्रयास रहेगा उन्हें हवाई मार्ग से वहां भेजा जाए।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल