पंजाब किंग्स के मुख्य कोच नहीं होंगे अनिल कुंबले, फ्रेंचाइजी ने करार नहीं बढ़ाने का किया फैसला

anil kumble
ANI

पंजाब किंग्स ने मुख्य कोच कुंबले का अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।फ्रेंचाइजी नये कोच की तलाश में है और इस संबंध में जल्द घोषणा होने की उम्मीद है। पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले को 2020 आईपीएल सत्र से पहले पंजाब किंग्स का मुख्य कोच बनाया गया था।

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का मुख्य कोच के तौर पर अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कुंबले से अलग होने का फैसला बोर्ड ने किया जिसमें कई मालिक हैं।

इसे भी पढ़ें: BWF World Championships 2022: चिराग शेट्टी खेलेंगे प्री क्वार्टर फाइनल मैच, लक्ष्य सेन का सामना अंतिम 16 में एच एस प्रणय से

इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, उद्योगपति मोहित बर्मन, नेस वाडिया और करण पॉल तथा टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन शामिल थे। फ्रेंचाइजी नये कोच की तलाश में है और इस संबंध में जल्द घोषणा होने की उम्मीद है। पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले को 2020 आईपीएल सत्र से पहले पंजाब किंग्स का मुख्य कोच बनाया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़