लूटेरों के चपेट में भारतीय रेल, चाकू की नोंक पर दुरंतो एक्स्प्रेस में यात्रियों से लूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

 नयी दिल्ली। जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों से बृहस्पतिवार को चाकू की नोंक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। एक यात्री के रेलवे शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया।

 

अश्विनी कुमार नाम के एक यात्री ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्रेन संख्या 12266 की B3 और B7 बोगियों में बैठे यात्रियों पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के नजदीक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक जारी,भाजपा विधायकों से मिलेंगे येदियुरप्पा

 

उन्होंने दावा किया कि लुटेरों ने यात्रियों को अपना कीमती सामान उन्हें सौंपने के लिये कहा। उन्होंने यात्रियों के पर्स, नकदी, बैग, सोने की चेन और मोबाइल समेत काफी सामान लूट लिया। उत्तरी रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी