IPL टीमों से जुड़ने से पहले India की सफेद गेंद के खिलाड़ी ब्रेक लेंगे, अय्यर की होगी सर्जरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

भारत के जो खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला का हिस्सा हैं, उन्हें 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में अपनी टीमों के शिविरों से जुड़ने से पहले तीन से चार दिन का संक्षिप्त ब्रेक मिलेगा। गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद में सत्र के शुरूआती मुकाबले में आमने सामने होंगे। समझा जा सकता है कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे उन्हें आराम देना सर्वोपरि है।

बोर्ड के सूत्रों के अनुसार श्रेयस अय्यर पीठ की सर्जरी करायेंगे और आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। यह फैसला खिलाड़ी के सर्वश्रेष्ठ हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है क्योंकि अभी सर्जरी से उन्हें अक्टूबर में होने वाले विश्व कप से पहले वापसी का मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय उनके विश्व कप टीम में जगह बनाने की संभावना काफी कम दिख रही है। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दो खिलाड़ी हैं जो पहले ही पीठ की सर्जरी करा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Gaurav Khanna ने क्यों छोड़ा Khatron Ke Khiladi 15? खुद बताया शो बीच में छोड़ने का कारण

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ