Kathmandu violence में भारतीय महिला की मौत, शव भारत पहुंचा

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025

नेपाल की धार्मिक यात्रा गाजियाबाद के एक परिवार के लिए त्रासदी में बदल गई, जब दंगाइयों ने काठमांडू में एक लक्जरी होटल में आग लगा दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनों भारतीय पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं। रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी (55) 7 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए काठमांडू गए थे। लेकिन 9 सितंबर की रात हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनके पांच सितारा होटल में आग लगा दी गई।

देवी के बड़े बेटे विशाल ने आखिरी पलों को याद करते हुए कहा कि भीड़ ने होटल पर धावा बोल दिया और उसे आग लगा दी। जैसे ही सीढ़ियाँ धुएँ से भर गईं, मेरे पिता ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया, चादरें बाँधीं और एक गद्दे पर कूद गए। मेरी माँ नीचे उतरने की कोशिश में फिसल गईं और पीठ के बल गिर गईं। बचाव दल ने इमारत के नीचे गद्दे बिछाए और मेहमानों से कूदने का आग्रह किया। रामवीर और उनकी पत्नी चौथी मंजिल से कूद गए। रामवीर को मामूली चोटें आईं, लेकिन देवी की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। 10 सितंबर की रात काठमांडू के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। देवी के बड़े बेटे विशाल ने कहा कि उनके माता-पिता 8 सितंबर को पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद बहुत खुश थे।

इसे भी पढ़ें: आधा नेपाल नेताओं ने लूटा, बाकी बचे हुए को प्रदर्शनकारियों ने फूंका, क्या यही है देशभक्ति?

उन्होंने हमें काठमांडू के दर्शनीय स्थल दिखाने के लिए वीडियो कॉल भी किए। लेकिन 9 सितंबर की रात को अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने होटल पर धावा बोल दिया और उसे आग लगा दी। जैसे ही सीढ़ियाँ धुएँ से भर गईं, मेरे पिता ने खिड़की का शीशा तोड़ दिया, चादरें बाँधीं और एक गद्दे पर कूद गए। मेरी माँ नीचे उतरने की कोशिश में फिसल गईं और पीठ के बल गिर गईं।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman