वायट के तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड जीता, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार चौथी सीरीज गंवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

चेम्सफोर्ड। सलामी बल्लेबाज डैनी वायट की 56 गेंद में नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। भारतीय टीम को महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम सीमित ओवरों की लगातार चार श्रृंखलाएं गंवा चुकी है। इससे पहले स्वदेश में उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय और टी20 दोनों श्रृंखलाएं गंवाई थी।

 इसे भी पढ़ें: जनरल स्कॉट मिलर अफगानिस्तान से लौटे, मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है : अमेरिकी रक्षा मंत्री

इंग्लैंड ने हालांकि वायट की तूफानी पारी की बदौलत 18.4 ओवर में ही दो विकेट पर 154 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। भारत ने पिछले मैच में 148 रन के स्कोर का बचाव किया था लेकिन वायट ने इस बार भारतीय स्पिनरों को कोई मौका नहीं दिया और अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में जुलू राजा ने भारतवंशियों के खिलाफ हिंसा रोकने की अपील की

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग में नंबर एक आलराउंडर नैट स्किवर ने वायट का अच्छा साथ निभाते हुए 36 गेंद में 42 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। स्किवर ने इससे पहले चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। वायट ने अपनी पारी के दौरान भारतीय स्पिनरों राधा यादव (चार ओवर में 37 रन पर कोई विकेट नहीं) और पूनम यादव (चार ओवर में 32 रन पर कोई विकेट नहीं) को निशाने पर रखा।

इसे भी पढ़ें: जनरल स्कॉट मिलर अफगानिस्तान से लौटे, मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है : अमेरिकी रक्षा मंत्री

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में सीमित ओवरों की दोनों श्रृंखला हारने के बाद यहां भी दोनों श्रृंखला गंवाना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है जो अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में 50 ओवर के विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रही है। भारतीय टीम अब आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी जहां उन्हें पहली बार दिन-रात्रि टेस्ट भी खेलना है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द