भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 3-0 से दी करारी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

कुआलालम्पुर।स्ट्राइकर वंदना कटारिया के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान मलेशिया को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में 3-0 से हरा दिया। वंदना ने 17वें और 60वें मिनट में गोल दागे जबकि लालरेम्सियामी ने 38वें मिनट में गोल किया। 

मलेशिया को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने उसे मुस्तैदी से बचाया।पांचवें मिनट में मलेशियाई गोल पर लालरेम्सियामी का शॉट बचा लिया गया।दो मिनट बाद नवनीत कौर का प्रयास भी विफल रहा । इसके बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम मलेशिया के खिलाफ 5 मैच की श्रृंखला खेलने के लिए तैयार 

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारत ने 17वें मिनट में सफलता हासिल की जब वंदना ने फील्ड गोल दागा।इसके बाद भारतीयों ने अच्छे तालमेल का प्रदर्शन किया और डिफेंस भी चुस्त नजर आया। 

भारत के लिये 38वें मिनट में लालरेम्सियामी ने दूसरा गोल दागा।हूटर से ठीक पहले वंदना ने गोल करके भारत की बढत 3.0 की कर दी। दूसरा मैच शनिवार को खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय