भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, T20 सीरीज में 4-0 से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2019

प्रोविडेंस। श्रृंखला पहले ही जीत चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्षाबाधित चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को पांच रन से हराकर चौथा टी20 मैच भी अपनी झोली में डाला। भारतीय महिला टीम अब पांच मैचों की श्रृंखला में 4.0 से आगे है। चौथा मैच बारिश के कारण प्रति टीम नौ ओवर का कर दिया गया। भारत ने सात विकेट खोकर 50 रन बनाये। पूजा वस्त्रकार (10) दोहरे अंक तक पहुंचने वाली अकेली भारतीय रही। 

मेजबान के लिये हेली मैथ्यूज ने 13 रन देकर तीन विकेटलिये जबकि एफी फ्लेचर और शेनेटा ग्रिमंड को दो दो विकेट मिले। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी अनुशासन दिखाया। वेस्टइंडीज की टीम नौ ओवर में पांच विकेट पर 45 रन ही बना सकी। ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल ने दो विकेट लिये जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक एक विकेट मिला। पांचवां ओर आखिरी मैच गुरूवार को खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प

Pravesh Verma के थप्पड़ मारने पर BJP ने जताया खेद, आप विधायक पर लगाया उकसाने का आरोप

Election Commission के खिलाफ शिवाजी पार्क में कॉजपा के प्रदर्शन पर Mumbai Police की रोक

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा