भारतीय महिला फुटबॉल ने टीम फीफा रैंकिंग में 6 पायदान की छलांग लगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के बूते ताजा जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 57वें स्थान पर पहुंच गयी। एशियाई देशों में भारतीय महिला टीम 11वें स्थान पर काबिज है। टीम के 1422 अंक हैं जबकि 29 मार्च को पिछली जारी रैंकिंग सूची में उसके 1392 अंक थे। 

जनवरी के बाद से टीम ने 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसने 12 जीते, एक ड्रा खेला जबकि पांच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। टीम विदेशी अभ्यास दौरों पर हांगकांग, इंडोनेशिया और तुर्की गयी। उसने सैफ चैम्पियनशिप, एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर का दूसरा राउंड खेला । इसके अलावा उसने भुवनेश्वर में शुरूआती हीरो गोल्ड कप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भाग लिया। टीम इस महीने के अंत में स्पेन में कोटिफ कप में खेलेगी। मुख्य कोच मेमोल राकी ने फीफा रैंकिंग में छलांग लगाने के लिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष