गुरजीत के शानदार गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

मारलो (ब्रिटेन)। गुरजीत कौर के अंतिम मिनट में किये गये गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती रोमांचक मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शर्मिला देवी और गुरजीत के गोल से जीत हासिल की। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन कामयाब नहीं हुए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मैच में दबदबा बनाते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर मैडी हिंच ने इनका शानदार बचाव किया। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, रानी ने संभाली कप्तानी

पिछड़ने के बावजूद भारत ने दबाव बढ़ाया और जल्द ही उसे इसका फल मिला। शर्मिला की बदौलत भारत ने 1-1 से बराबरी हासिल की। मैच ड्रा की ओर बढ़ता दिख रहा था और मैच खत्म होने में 48 सेकेंड बचे थे कि भारत ने शार्ट कार्नर हासिल किया और गुरजीत ने इसे गोल में तब्दील कर जीत दिलायी। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज