भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच में कोरिया को 2-1 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

जिंचियोन। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया को 2 . 1 से हरा दिया। युवा स्ट्राइकर लालरेम्सियामी ने 20वें और नवनीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे । दक्षिण कोरिया के लिये शिन हेजेयोंग ने 48वें मिनट में गोल किया। 

दक्षिण कोरिया को मैच में पांच पेनल्टी कार्नर मिले और आखिरी क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिनमें से 48वें मिनट में एक ही पर गोल हो सका ।भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार प्रदर्शन किया ।

इसे भी पढ़ें: FIH महिला सीरीज फाइनल्स की तैयारियों के लिये कोरिया श्रृंखला अच्छा मंच

भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यह हमारा पहला मैच था , सो नतीजा अच्छा रहा। प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। हमने कुछ नये प्रयोग किये और उन पर टीम खरी उतरी। भारत को अब बुधवार को दूसरा मैच खेलना है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?