भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीती श्रृंखला, मलेशिया को 4-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

कुआलालम्पुर।भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4.0 से जीत दर्ज कर ली।नवजोत कौर ने 35वें मिनट में भारत के लिये एकमात्र गोल दागा भारत ने विरोधी सर्कल में लगातार हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। 

इसे भी पढ़ें: जूनियर हॉकी विश्व कप विजेता कप्तान हरजीत को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय में किया शामिल

भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा ,‘‘हमें मौकों को गोल में बदलना होगा।मुझे खुशी है कि हमने उनके गोल पर हमले बोले और पेनल्टी कार्नर भी बनाये लेकिन गोल करना भी जरूरी है।’’भारत ने इस दौरे पर 3.0, 5.0 और 1.0 से जीत दर्ज करने के अलावा 4.4 से ड्रा खेला। भारतीय टीम शुक्रवार को लौटेगी। 

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता