भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड से हारी, अगला मुकाबला ब्रिटेन से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

आकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे मैच में 1.0 से हरा दिया। मैच में एकमात्र गोल न्यूजीलैंड ने होप राल्फ ने 37वें मिनट में किया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम को 4.0 से हराया था लेकिन अगला मैच 1.0 से हार गई। भारत ने आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने भी शुरू में दो पेनल्टी कार्नर बनाये लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मजबूत था। 

भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमने डिफेंस में आज कुछ प्रयोग किये और न्यूजीलैंड को सर्कल में घुसने के मौके दिये। इस समय ये सारे प्रयोग करना सही है क्योंकि हम ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। दूसरे क्वार्टर में भारतीय स्ट्राइकरों ने पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन मेजबान ने गोल नहीं होने दिया। मारिन ने कहा कि हमारे खेल में मैच दर मैच सुधार आ रहा है और हम हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय नतीजे अहम नहीं बल्कि प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर की सकारात्मक शुरूआत की और 37वें मिनट में गोल कर लिया। आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड को दो और भारत को एक पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम चार फरवरी को ब्रिटेन से खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

Middle East संकट से Air India-IndiGo बेहाल, 30% बढ़ी लागत, कई International Flights हुईं रद्द

पाकिस्तान की तरह हम दलाल देश नहीं, मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर ने दिया टका सा जवाब

श्रीरामनवमी की तिथि पर राजतिलक, स्वस्ति वाचन और शंखनाद बनाएंगे आयोजन को खास, बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण में दिखेगी हिंदू संस्कृति की झलक

Sanjay Raut का PM Modi पर हमला, बोले- Donald Trump से नहीं, विपक्ष से करें बात