विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को मलेशिया से मिली 1-2 से हार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई हाल ही में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना मुकाबला तो जीत लिया, लेकिन भारत की अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जिससे महिला टीम को कनाडा के ओंटारियो में चल रही विश्व स्क्वाश जूनियर टीम चैंपियनशिप में मलेशिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पहले दो मैच हारने के बाद अनाहत ने अंतिम मैच में व्हिटनी विल्सन को 11-2, 11-4, 11-5 से आसानी से हरा दिया। रुद्र सिंह पहले मैच में हरलीन टैन से 5-11, 4-11, 6-11 से हार गई जबकि अनिका दुबे को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में ये सान ली से 8-11, 11-8, 11-8, 10-12, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

आंदोलन संस्थापक के छोटे भाई को पाकिस्तानी सेना ने मारी गोली, हालात बेकाबू? शहबाज के हाथ से निकल रहा PoJK

Aditya Thackeray का वादा: Exam Protest में फंसे छात्रों के लिए UBT Sena लड़ेगी मुफ्त कानूनी जंग

Mekedatu Project पर CM Vijay ने PM Modi को लिखा पत्र, SC के फैसले का किया जिक्र

दिल्ली में कर्नाटक के सांसदों के साथ बैठक बड़ी सफलता रही: मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार