भारतीय महिला टीम ने गंवाई सीरीज, इंग्लैंड ने जीता आखिरी T20 मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

गुवाहाटी। जीत की दहलीज पर जाकर भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0.3 से सफाया हो गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम 118 रन ही बना सकी। भारत को आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी और मिताली राज 32 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रही थी लेकिन वह दूसरे छोर पर रह गई और केट क्रास के आखिरी ओवर में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। 

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिये घरेलू क्रिकेट में सुधार की है जरूरत

इससे पहले कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। इससे पहले इंग्लैंड ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये। टैमी ब्यूमोंट और डेनियले वियाट ने 51 रन की साझेदारी की। भारत को पहले मैच में 41 रन और दूसरे में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Kamaljeet और Suruchi की जोड़ी ने शूटिंग में जीता Gold, कोरिया को दी मात

Asian Games में Manpreet Kaur ने शॉटपुट में जीता कांस्य पदक

Asian Games में निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर President Droupadi Murmu ने दी बधाई

Asian Games Men Hockey: सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का करने जापान से भिड़ेगी भारतीय टीम