पहले टूर्नामेंट के लिए तैयार भारतीय महिला फुटबॉल टीम, तुर्की में खेलेगी फीफा मैत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम कोविड-19 महामारी के बाद अपने पहले टूर्नामेंट के लिए तैयार है और 17 फरवरी से तुर्की के अलान्या में तीन अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। सर्बिया के खिलाफ 17 फरवरी को पहले मैच के बाद भारतीय टीम 19 फरवरी को रूस से भिड़ेगी जबकि 23 फरवरी को उक्रेन का सामना करेगी। टीम पिछले दो महीने से गोवा में तैयारी कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मैच टीम के लिए काफी अहमियत रखते हैं क्योंकि भारत को अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी तक महिला एशियाई कप की मेजबानी करनी है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का अमेरिका में होगा सीधा प्रसारण

टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: मेइबाम लिनथोइनगाम्बी देवी, सौम्या नारायणसामी। डिफेंडर: लोइतोंगबाम आशालता देवी, एनगांगबाम स्वीटी देवी, रितु रानी, सोरोखईबाम रंजना चानू, वैंगखेम लिनथोइनगांबी देवी, क्रितिना देवी थोनाओजाम। मिडफील्डर: मनीष, संगीता बासफोरे, सुमित्रा कामराज, प्यारी शाशा। फारवर्ड: अंजू तमांग, इंदुमति कथिरेसन, सौम्या गुगुलोथ, डेंगमेई ग्रेस, करिश्मा पुरुषोत्तम शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन, हेइग्रुजाम दाया देवी और सुमति कुमारी।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं