एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण के लिए जर्मनी रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

बेंगलुरु, 29 जुलाई भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां वह अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण में भाग लेगी। टीम बेंगलुरु से मुंबई होते हुए फ्रैंकफर्ट के लिए अपनी अगली उड़ान पर सवार हुई। भारतीय टीम अभ्यास शिविर में भाग लेने के अलावा 31 जुलाई और एक अगस्त को जर्मनी के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी ताकि टीम के संयोजन को बेहतर बनाया जा सके और टीम यूरोपीय परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके।

भारतीय कप्तान सलीमा टेटे को 15 से 30 अगस्त तक होने विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। सलीमा ने टीम के रवाना होने से पहले कहा, ‘‘पूरी टीम चुनौती के लिए तैयार है। हमने अभ्यास शिविर में अच्छी तैयारी की है।

हम अपनी अच्छी लय को अभ्यास मैचों और फिर विश्व कप में बरकरार रखना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन के खिलाफ पहला मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा। हम टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करके देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद