भारतीय महिला तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल विश्व कप में जीता कांस्य पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

ओसियेक (क्रोएशिया)। मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिला एयर पिस्टल टीम ने वेरोनिका मेजर, मिरियम जाको और सारा राहेल फैबियन को कांस्य पदक के मुकाबले में 16-12 से शिकस्त दी। तीनों भारतीयों ने 573 के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। इससे पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरूष टीम को 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि महिला निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं।

इसे भी पढ़ें: कोपा अमेरिका: उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए का जीता मैच, बोलिविया को 2-0 से हराया

पुरूष स्कीट वर्ग में भारत की ओर से एकमात्र प्रतिस्पर्धी गुरजोत खांगुरा क्वालीफिकेशन में 115 के स्कोर से 56वें स्थान पर रहे। भारत की शुरूआत इस विश्व कप में इतनी अच्छी नहीं रही जिसमें कई निशानेबाज गुरूवार को अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सौरभ चौधरी शुरूआती दिन पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय रहे। 19 साल के इस निशानेबाज ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है। 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं के पदक का फैसला शनिवार को होगा। ईरान दो स्वर्ण और एक कांस्य से पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है। बुल्गारिया के भी दो स्वर्ण है जिससे वह दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह