कोपा अमेरिका: उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए का जीता मैच, बोलिविया को 2-0 से हराया

copa america

एडिंसन कावानी ने 79वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दूसरे मैच में पराग्वे के लिये ब्राइयान सामुडियो ने 33वें मिनट में हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद मिगुल अलमिरोन ने 58वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

साओ पाउलो। उरूग्वे और पराग्वे ने ग्रुप ए के मैच जीतकर कोपा अमेरिका फुटबॉल के नॉकआउट चरण के लिये क्वालीफाई कर लिया। उरूग्वे ने बोलिविया को 2 . 0 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं पराग्वे ने चिली को इसी अंतर से हराया। अर्जेंटीना ग्रुप ए में सात अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि पराग्वे के छह अंक है।

इसे भी पढ़ें: कोच सोर्ड मारिन को उम्मीद, तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

उरूग्वे का खाता बोलिविया के गोलकीपर कार्लोस लाम्पे के आत्मघाती गोल से खुला जो उन्होंने 40वें मिनट में किया। एडिंसन कावानी ने 79वें मिनट में दूसरा गोल दागा। दूसरे मैच में पराग्वे के लिये ब्राइयान सामुडियो ने 33वें मिनट में हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद मिगुल अलमिरोन ने 58वें मिनट में दूसरा गोल दागा। उरूग्वे और पराग्वे का सामना अंतिम 16 में सोमवार को होगा। विजेता टीम को क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़