टोक्यो 2020: रवि दाहिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, बुल्गारिया के वेंगेलोव को 14-4 से दी पटकनी

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2021

टोक्यो। भारतीय पहलवान रवि दहिया बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को हराकर टोक्यो ओलंपिक पुरूष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। बता दें कि रवि दहिया ने बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव को 14-4 से हरा दिया है। 

इससे पहले उन्होंने कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर बुल्गारिया के खिलाड़ी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हिन्दुस्तान का सर फ़क्र से ऊंचा कर दिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय पहलवान रवि दाहिया की दमदार जीत, तकनीकी दक्षता से क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव ने पहले दौर में अल्जीरिया के अब्देलहक खेरबाचे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। जिसके बाद उनका मुकाबला भारतीय पहलवान रवि दहिया के साथ हुआ। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में 5.6 तीव्रता का Earthquake, सिक्किम और उत्तर बंगाल में कांपी धरती

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व