भारतीय युवा कांग्रेस ने ईंधन और रसोई गैस के दामों मे वृद्धि को वापस लेने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं ने यहां कनॉट प्लेस में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल में जमा हुए और अपनी मांगों के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिये यहां साइकिल चलाई और उन्होंने क्रिकेटरों द्वारा पहनी जानी वाली पोशाक पहन रखी थी। वह इसके जरिए यह बताना चाहते थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमत अब शतक (100 रुपये प्रति लीटर) के करीब है।

इसे भी पढ़ें: लोगों के अकेलेपन और तनाव को कम करेगा यह देश, हुई मंत्री की नियुक्ति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में वृद्धि होने के बाद सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रति लीटर पेट्रोल पर 26 पैसे और प्रति लीटर डीजल पर 29 पैसे की वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 88.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.35 रुपये प्रति लीटर हो गई। श्रीनिवास ने कहा कि पिछले 14 दिनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पर 75 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नई ऊंचाई तक पहुंच रही है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘ हम इस मूल्य वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग करते हैं और बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को भी वापस लिया जाए ताकि कीमतों में वृद्ध और मंदी से लोगों को राहत मिल सके।

प्रमुख खबरें

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा