इंडियाना के गवर्नर ने ताइवान की राष्ट्रपति से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2022

ताइवे, 23 अगस्त (एपी)। अमेरिका के इंडियाना प्रांत के गवर्नर एरिक होलकोम्ब ने सोमवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी नेताओं की हाल ही में दो हाई-प्रोफाइल यात्रा हुई थी। इन यात्राओं को लेकर चीन ने नाराजगी जतायी थी और चीन की सेना ने सैन्य अभ्यास किया था। होलकोम्ब के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एरिक होलकोम्ब चार दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम ताइवान पहुंचे थे। यह यात्रा आर्थिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित होगी, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर के मामले में।

प्रमुख खबरें

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब