इंडियाना के सिख समुदाय ने फेडएक्स सामूहिक गोलीबारी के मृतकों को सम्मानित किया, 4 सिखों की गई थी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के इंडियाना राज्य में सिखों ने पिछले महीने फेडेक्स केंद्र पर हुई सामूहिक गोलीबारी में मारे गए आठ लोगों के सम्मान में स्मृति सेवा का आयोजन किया। मृतकों में सिख समुदाय के चार सदस्य शामिल थे। इनमें से तीन महिलाएं थीं। इंडियानापोलिस फेडेक्स केंद्र के एक पूर्व कर्मचारी 19 वर्षीय ब्रैंडन स्कॉट होल ने 15 अप्रैल को आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। शनिवार को आयोजित स्मृति कार्यक्रम की शुरुआत सिख प्रार्थना, अरदास के साथ की गई।

इसे भी पढ़ें: भारत की कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दी जा रही मदद में तेजी की अपील

यह कार्यक्रम शहर के एक स्टेडियम में हुआ जहां राज्य के, शहर के एवं संघीय प्रतिनिधि, इंडियानापोलिस इलाके के विभिन्न धर्मों के नेता और सिख समुदाय के सदस्य शामिल हुए इंडियाना के गवर्नर एरिक होलकोंब ने सिख समुदाय के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। शहर में करीब 8,000 से 10,000 के बीच सिख आबादी है।

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...