अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों में आई 56 फीसदी तक कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों की गिरफ्तारी में कमी आयी है। कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनने के कारण इन गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक की कमी आयी है। एक शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी। ट्रंप प्रशासन देश में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए दक्षिण मैक्सिको सीमा पर दीवार बना रहा है।

डेल रियो सेक्टर के चीफ पेट्रोल एजेंट फेलिक्स शावेज ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में बातचीत के दौरान ट्रंप को बताया कि उनके क्षेत्र में फरवरी से अक्टूबर तक आठ महीनों में सीमा पर दीवार बनाई गई।

इसे भी पढ़ें: सुस्त पड़ी आर्थिक को उठाने के लिए चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

राष्ट्रपति ने दीवार का निरीक्षण करने के लिए डेल रियो सेक्टर का दौरा किया। शावेज ने बताया कि दीवार बन जाने से दूसरे देशों के लोगों का अवैध प्रवेश 75 प्रतिशत तक कम हो गया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह