बीमा सेक्टर में China-US को पछाड़ेगा India, दुनिया का सबसे बड़ा Insurance Market बनने की राह पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2026

वैश्विक पुनर्बीमा कंपनी स्विस री ने सोमवार को कहा कि मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे, बढ़ती मांग और नियामक बदलावों के चलते 2026-2030 के दौरान भारत की बीमा प्रीमियम वृद्धि बढ़कर 6.9 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि दर चीन, अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से अधिक होगी और भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बीमा बाजार होगा।

स्विस री का अनुमान है कि 2026 से 2030 के दौरान भारत का बीमा बाजार 6.9 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ेगा, जो प्रमुख उभरते और उन्नत बीमा बाजारों की तुलना में अधिक है। इस अवधि में चीनी बाजार का लगभग चार प्रतिशत और अमेरिका का बीमा बाजार दो प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter