IT Industry में बड़े बदलाव का संकेत, Ashwini Vaishnaw बोले- AI Jobs में 20% की ग्रोथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2026

 केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि आईटी उद्योग के कई क्षेत्रों में बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कृत्रिम मेधा (एआई) से संबंधित नौकरियों की मांग 15 से 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। उद्योग मंडल सीआईआई के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में मंत्री ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आईटी उद्योग निकाय नैसकॉम के साथ साझेदारी करें ताकि देश के प्रतिभाशाली लोगों को प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए तैयार किया जा सके।

मंत्री ने कहा, ‘‘पहला नेटवर्क विशाखापत्तनम से ऑस्ट्रेलिया और फिर अमेरिका तक जाएगा। दूसरा नेटवर्क भारत के दक्षिणी तट से होते हुए पश्चिम एशिया, यूरोप और फिर अमेरिका के पूर्वी तट तक जाएगा। तीसरा नेटवर्क केप ऑफ गुड होप तक जाएगा और फिर अमेरिका तक पहुंचेगा। ये तीन बड़े समुद्री केबल नेटवर्क और कुछ अन्य नेटवर्क, जिनकी योजना अभी बनाई जा रही है, हमें डिजिटल बुनियादी ढांचे का एक बड़ा आधार प्रदान करेंगे। यह आने वाले वर्षों में हमारी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।’’

मंत्री ने कहा कि एचपी ने भारत में एआई सर्वर का विनिर्माण शुरू कर दिया है और अब उन्होंने गूगल और कुछ अन्य कंपनियों से स्थानीय स्तर पर सर्वर का उत्पादन शुरू करने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

30 September History: लातूर Earthquake और बाबरी मस्जिद फैसले समेत इस तारीख की अहम घटनाएं

Ballia Court ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी जावेद को 25 साल कारावास की सजा सुनाई

Asian Games में भारत का कमाल, कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड और महिला टीम ने जीते Gold

US Dollar के मुकाबले रुपया 3 पैसे फिसलकर 95.97 के स्तर पर पहुंचा