देश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा बिस्तरों की है क्षमता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में बनाया गया केविड देखभाल केंद्र मरीज नहीं आने की वजह से 15 सितंबर से बंद हो जाएगा। बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बनाए गए इस केंद्र देश का सबसे बड़ा केंद्र बताया गया था। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के चार सितंबर के आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोविड देखभाल कार्यबल बल के प्रमुख की सलाह पर इस केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस केंद्र की क्षमता 10,000 से ज्यादा बिस्तरों की है। 

इसे भी पढ़ें: बुखार आने के बाद डी के शिवकुमार फिर से अस्पताल में कराया गया भर्ती, शुभचिंतकों से की ये अपील 

बैठक में फैसला लिया गया कि इस केंद्र में लिए लगाए गए बिस्तर , गद्दे, फंखे, कूड़ेदान, पानी की मशीन आदि सामान को सरकारी छात्रवासों और अस्पतालों को निशुल्क दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीजों को घर में ही पृथक-वास में रखने के सरकार के फैसले के बाद केंद्र में भर्ती किए जाने वाले संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती