Semiconductors पर जोर के साथ वैश्विक मूल्य श्रृंखला में बढ़ रहा है भारत का भरोसा: वैष्णव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

गांधीनगर। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक, सभी प्रमुख तत्वों पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से देश वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Jyotiraditya Scindia का INDIA गठबंधन पर तंज, एक-दूसरे से नफरत करने वाली पार्टियां एकजुट हो रही है

वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2023 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज अर्थव्यवस्था के प्रत्येक क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग हर साल बढ़ रही है। भारत के लिए माइक्रोन की मेगा योजनाओं के बारे में वैष्णव ने कहा कि संयंत्र का निर्माण जल्द शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल

Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार