देश में कोरोना के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले, संक्रमितों की कुल तादाद 42 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद देश में स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले 42,04,613 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 71,642 हो गई है। कोविड-19 से मरने वालों की दर और घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा