देश में कोरोना संक्रमण की तादाद 31 लाख 67 हजार के पार, अब तक 58,390 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में 60,975 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24,04,585 हो गई है जिससे ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 848 लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.84 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga