भारत में 125 दिन बाद सबसे कम नए COVID-19 केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

नयी दिल्ली। भारत में 125 दिन में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 30,093 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,11,74,322 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 374 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,14,482 हो गई, पिछले 111 दिन में सामने आए ये संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,06,130 हो गई है, जो पिछले 117 दिन में सबसे कम है। यह कुल मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं।

इसे भी पढ़ें: BSF ने बंगाल में सीमा के निकट तीन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 41.18 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता