वीर दास के हाथ नहीं लगी Emmy Awards, ट्वीटर पर लिखा- देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कॉमेडियन वीर दास और अदाकारा सुष्मिता सेन अभिनीत सीरीज ‘आर्य’.....सभी को अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2021 में निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, दास ने कहा कि पुरस्कार समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करना ही ‘‘सम्मान’’ की बात है। सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सीरियस मैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने जीत हासिल की है। दास को नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए कॉमेडी श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में ‘कॉल माय एजेंट’ सीजन-4 को पुरस्कार मिला। वीर दास ने कहा कि उन्हें भी फ्रेंच ड्रामा काफी पसंद है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मुझे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी की श्रेणी में नामित किया गया था।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच