IMF का बयान, कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था क्रमिक सुधार के रास्ते पर है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

वाशिंगटन।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व बैंक के साथ अगले महीने होने वाली बैठक से पहले कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था क्रमिक सुधार के रास्ते पर है। आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था क्रमिक सुधार की राह पर है और 2020 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि फिर से सकारात्मक हो सकती है। ऐसा महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार होगा, और यह सकल, स्थिर पूंजी निर्माण में बढ़ोतरी द्वारा समर्थित है।’’

इसे भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में आएगा बड़ा बदलाव, आने वाले समय में चार तरह के बैंक आएंगे सामने: शक्तिकांत दास

राइस ने कहा, ‘‘इसके अलावा, इस साल की पहली तिमाही में पीएमआई व्यापार और गतिशीलता सहित उच्च आवृत्ति संकेतक लगातार सुधार के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, हाल में आए वेरिएंट और स्थानीय स्तर पर लागू होने वाले लॉकडाउन के चलते जोखिम भी पैदा हुए हैं।’’ आईएमएफ छह अप्रैल को अपना विश्व आर्थिक परिदृश्य जारी करने वाला है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा