देश की पहली कोरोना मरीज वापस लौटना चाहती है वुहान, यह है बड़ा कारण

By निधि अविनाश | Jan 30, 2022

लोग अपने करियर के लिए कुछ भी कर देना चाहते है और ऐसा ही कुछ केरल के त्रिसुर की रहने वाली युवती ने कर दिखाया है। बचपन से डॉक्टर का सपना देखने वाली भारत की छात्रा चीन के वुहान में मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। लेकिन जब कोरोना महामारी ने दुनिया में अपना पैर पसारा तो वह कोरोना का शिकार हो गई। बता दें कि, यह छात्रा भारत की पहली कोरोना मरीज थी। दो साल पहले यानि की 30 दिसंबर 2022 को भारत में कोरोना से पीड़ित पहले मरीज की पहचान हुई थी। हालांकि, अब वह बिल्कुल स्वस्थ है और अब अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के लिए फिर से एक बार वुहान जाना चाहती है। लड़की के पिता ने कहा कि, कोरोना को अब काबू किया जा सकता है और बेटी के करियर के लिए यह करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से राहत, संक्रमण के 2.34 लाख नए मामले; 3.52 लाख से ज्यादा रिकवरी

बता दें कि, इस समय वुहान में सभी कॉलेज बंद है। छात्रा के पिता के मुताबिक, बेटी को चीन जाना होगा, वुहान में कई अधिकारियों से बात करने के बाद केन्द्र सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना से सभी प्रभावित हुए है और मेरी बेटी भी इससे अछुती नहीं रही है। वह दो बार कोरोना से  संक्रमित हुई है। पहली भारतीय जब कोरोना से संक्रमित हुई तो उस समय डॉक्टरों के पास कोई जानकारी नहीं थी और न ही उस वायरस को कोई नाम दिया गया था। बाद में जब इसे कोविड-19 नाम दिया गया तब छात्रा में कई लक्षण दिखने शुरू हो गए। वह त्रिसूर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी।

प्रमुख खबरें

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार

ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी

भारत का USTR पर डबल अटैक, अमेरिका को अच्छे से ठोका

Punjab Congress का पावर गेम चरम पर: Channi-Bajwa मिले, Rahul Gandhi ने की बैठक