शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 02, 2021

पालमपुर - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आज़ादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई है। हैरानी यह है कि उसे आत्महत्या भी शालीनता से नही करने आ रही है।

शान्ता कुमार ने कहा आज सौभाग्य से विष्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सफल नेतृत्व कर रहे है।  परन्तु लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ और शशक्त विपक्ष का होना भी बहुत आवष्यक है। अटल जी कहा करते थे हमें हमेशा पार्टियों की छोटी दीवारों में ही नहीं रहना चाहिए - इसलिए मैं यह बात राष्ट्र के मन्दिर में खड़ा होकर कह रहा हूँ। 

उन्होंने कहा कांग्रेस के महारोग का एक ही ईलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़ कर राष्ट्रीय नेता है। कै0 अमरिंदर और थरूर तथा जी 23 के देषभक्त और अनुभवी नेता है। शान्ता कुमार ने कहा जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया। वह एक परिवार की गुलामी में घूंट-घुंट कर मर रही है। इतिहास आंसु बहायेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें: अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर में ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मिहाड़पुर में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं ममता एनजीओ के 25वें नंदघर का शुभारंभ किया

 

उन्होंने कै0 अमरिंदर जी से आग्रह किया है वे कांग्रेस न छोड़े। गुलाम नवी आज़ाद, कपिल सिब्बल और थरूर जैसे जी 23 के नेताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी में आज़ादी की लड़ाई लड़ें और एक परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। गांधी परिवार के इलावा कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ इक्कठे बैठे। कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद करे और फिर किसी एक नेता को अध्यक्ष बना कर आगे बढ़े। उन्हें विष्वास है भारत को एक शशक्त और राष्ट्रीय विपक्ष मिल सकता है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा होगी। 

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता का संकल्प लें हर नागरिक : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

उन्होंने कहा मैं हमेशा सबसे पहले एक भारतवासी के रूप में सोचता हूं।  पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही नही।  कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से मुझे कोई प्रसन्नता नही होती चिन्ता होती है।  क्योंकि मेरे सामने सबसे पहले मेरा देश है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर