स्वच्छता का संकल्प लें हर नागरिक : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

anurag thakur

प्रयास संस्था और दिशा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रयास के माध्यम से आरंभ की गई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से अभी तक 6 लाख लोगों को उनके घरद्वार पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बाहर भी इस स्वास्थ्य सेवा का विस्तार किया गया है। इसके लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 32 गाडिय़ां गांव-गांव जाकर लोगों के निशुल्क टैस्ट, चेकअप, दवाईयां और उपचार उपलब्ध करवा रही हैं

हमीरपुर  । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक देश भर में लगभग 75 लाख किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने तीर्थ नगरी प्रयागराज से इस अभियान का शुभारंभ किया है। इसमें नेहरू युवा केंद्र, इससे संबंधित युवा संगठन, एनएसएस और अन्य संस्थाओं के अलावा आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें: देश को बेचने वाले कांग्रेस की फिक्र छोड़ देश भलाई बारे सोचें-कांग्रेस प्रवक्ता बोले-मुख्यमंत्री जयराम अपने मुंह मीयाँ मिट्ठू बन उपहास का पात्र बन रहे

 

इस अभियान के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक गांव से 20-20 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जाएगा।  शनिवार को सुजानपुर में स्वयंसेवी संस्था दिशा फाउंडेशन, प्रयास संस्था, स्थानीय नगर परिषद और अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती पर प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अभियान से जुडऩे का संकल्प लेना चाहिए। अगर आम लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक होंगे तो पूरा देश स्वयं ही स्वच्छ हो जाएगा और हम आने वाले पीढिय़ों को स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त समाज दे सकेंगे। उन्होंने आम जन से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारी सोच बदलेगी तो हमारा समाज भी बदलेगा। केंद्रीय मंत्री ने पेयजल स्रोतों को भी स्वच्छ रखने का आग्रह किया।

 

इसे भी पढ़ें: सीएम बनने के ख्वाब देख बहक चुके हैं विक्रमादित्यः कुसुम सदरेट कहा, कांग्रेस से अलग-थलग होने के बाद खो चुके हैं संतुलन

 

 

प्रयास संस्था और दिशा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रयास के माध्यम से आरंभ की गई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से अभी तक 6 लाख लोगों को उनके घरद्वार पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बाहर भी इस स्वास्थ्य सेवा का विस्तार किया गया है। इसके लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 32 गाडिय़ां गांव-गांव जाकर लोगों के निशुल्क टैस्ट, चेकअप, दवाईयां और उपचार उपलब्ध करवा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने प्रयास संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि वे अन्य संस्थाओं को भी इससे जोड़ें, ताकि अधिक से अधिक लोगों इसका लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान के कार्यक्रम में शनि मंदिर में भाग लिया

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर में खेल गतिविधियों की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। अगर स्थानीय निवासी सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार करते हैं तो यहां खेल के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवा खेलों में भी अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने बताया कि धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर इसका कार्य आरंभ कर दिया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संधोल के लिए जमीन की हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सुजानपुर में भी केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाश्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 43 करोड़ खाते खुलवाकर आम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा है। अब विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान मोदी सरकार ने लगभग 80 करोड़ लोगों को 15 माह तक प्रति व्यक्ति 5-5 किलो राशन मुफ्त प्रदान किया है। नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही देश ने कोरोना संकट का बखूबी सामना किया है। अभी तक देश में लगभग 90 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना रोधी टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार, सभी डॉक्टरों और पेरामेडिकल स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, प्रयास संस्था के संजीव ठाकुर, दिशा फाउंडेशन की सरिता और रमन धीमान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने दिशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर और सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा आयोजित मेडिकल जांच शिविर का शुभारंभ भी किया। उन्होंने क्लीन इंडिया अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस स्वच्छता वालंटियरों की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़