सबसे उम्रदराज बाघ 'राजा' का हुआ निधन, 14 साल पहले मगरमच्छ के हमले में बुरी तरह हो गया था जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

कोलकाता। भारत के सबसे बुजुर्ग बाघ का सोमवार को निधन हो गया। आपको बता दें कि बाघ का नाम राजा था और उसकी उम्र 25 साल से अधिक बताई जा रही है और अगस्त में राजा का 26वां जन्मदिन मनाया जाना था, जिसकी तैयारियां भी कर ली गई थी लेकिन उससे पहले ही राजा का निधन हो गया।

मगरमच्छ के हमले में हुआ था जख्मी

साल 2008 में राजा मगरमच्छ के हमले में जख्मी हो गया था। उस वक्त उसको 10 से अधिक चोटें आई थी। जिसके बाद उसे पकड़कर उत्तरी बंगाल के दक्षिण खैरबारी बाघ बचाव केंद्र में लाया गया था। दरअसल, मगरमच्छ ने राजा पर बुरी तरह से हमला कर दिया था जिसकी वजह से उसका पिछला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया था।

इसे भी पढ़ें: ज्योति बसु ने बंगाल में दशकों तक संभाले रखा वामपंथ का किला, पीएम बनते-बनते रह गए 

अधिकारियों ने बताया कि हम सभी शोक में हैं। अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा, जलदापारा में वन निदेशालय, दीपक एम और वन विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने राजा को श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India