निशानेबाज राहुल जाखड़ पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

तोक्यो। भारतीय निशानेबाज राहुल जाखड़ गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। पैंतीस साल के जाखड़ फाइनल्स में सातवीं सीरीज खत्म होने के बाद बाहर हो गये। उन्होंने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें प्रिसिजन में 284 और रैपिड चरण में 292 अंक थे। यह अभी तक उनका सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन है। एसएच1 पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजों की रीढ़ की हड्डी में चोट या फिर हाथ या पैर के काटे जाने के कारण एक हाथ या पैरों में विकार होता है। अन्य भारतीयों में आकाश क्वालीफिकेशन में 551 (प्रिसिजन में 278 और रैपिड में 273) के अंक से 20वें स्थान पर रहने के कारण फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा