ऑस्ट्रेलिया में पृथकवास की अवधि कम करने का भारत का अनुरोध हो सकता है खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

सिडनी। भारतीय टीम के लिये ब्रिसबेन में पृथकवास की अवधि कम करने का बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का अनुरोध खारिज होने की संभावना है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस महामारी के कारण खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले दो सप्ताह पृथकवास में रहना होता है। अखबार में लिखा है ,‘‘ क्वींसलैंड स्वास्थ्य अधिकारी क्रिकेट के सबसे ताकतवर देश को कड़े राष्ट्रीय प्रोटोकॉल से छूट नहीं देंगे। इसके ब्यौरे के इंतजार में ही क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अभी तक श्रृंखला के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया है।’’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि पृथकवास की अवधि कम की जाये और उसके खिलाड़ी होटल के कमरों में बंद रहने की बजाय जैव सुरक्षित माहौल में अभ्यास कर सके।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत