भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम बुडापेस्ट प्रतियोगिता में भाग लेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

नयी दिल्ली। भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम हंगरी के बुडापेस्ट में 23 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 में भाग लेगी। भारतीय टीम में दो महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी तथा एक कोच शामिल हैं। सरकार इस दल का खर्चा वहन करेगी। टीम प्रतियोगिता के लिये 19 अक्टूबर को रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें: DC से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने किया स्वीकार, दबाव में रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे

पुरुष टीम में पूर्व ओलंपियन और 28 वर्षीय अवतार सिंह (100 किग्रा), पंजाब के 22 वर्षीय जसलीन सिंह सैनी (66 किग्रा)और 24 वर्षीय विजय यादव (60 किग्रा) शामिल हैं। इन पांच खिलाड़ियों के साथ कोच जीवन शर्मा भी हंगरी जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र