कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत का श्रीलंका दौरा हुआ रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा गुरुवार को रद्द कर दिया गया। दोनों बोर्ड का कहना है कि मैचों के आयोजन के लिए अभी स्थिति व्यावहारिक नहीं है। भारत को जून से श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी थी जो जुलाई तक चलनी थी। मैचों की तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। एक सूत्र ने बताया, ‘‘मौजूदा स्थिति में जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना संभव नहीं है।’’ श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की विज्ञप्ति में भी श्रृंखला के रद्द होने की पुष्ट की गई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन