भारत के विजयवीर सिंधू ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में जीता रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

नयी दिल्ली। भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे। शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक की तैयारी मेरे जीवन का सबसे अहम चरण, फाइनल्स में सुधार करने की जरूरत: निशानेबाज संजीव राजपूत

अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला। दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

प्रमुख खबरें

CP Radhakrishnan ने कहा, 2029 से पहले एक ट्रिलियन Dollar अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तर प्रदेश

Afghanistan School Blast | अफ़ग़ानिस्तान के कुनार में मिडिल स्कूल के पास भीषण धमाका, कई छात्रों के हताहत होने की खबर, जांच में जुटी सुरक्षा टीमें

Karnataka में Drought Relief न मिलने पर DK Shivakumar ने दी Delhi Chalo की चेतावनी

KKR की कप्तानी के लिए Rinku Singh सबसे मजबूत दावेदार, Irfan Pathan ने दिए संकेत