मुक्केबाज नीरज की आमिर से होगी भिड़ंत, बोले- पाक पर भारत की जीत से प्रेरणा लूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

नयी दिल्ली। नीरज गोयत अगले महीने सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली डब्ल्यूबीसी पर्ल विश्व चैम्पियनशिप में पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान से भिड़ेंगे और इसके लिये वह भारत की क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान पर मिली जीत से प्रेरणा लेना चाहेंगे। पेशेवर मुक्केबाज गोयत डब्ल्यूबीसी एशिया वेल्टरवेलट खिताब जीत चुके हैं और 12 जुलाई को दो बार के विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदकधारी के सामने होंगे। रविवार को भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर 89 रन की जीत के बाद नीरज और आमिर के बीच सोशल मीडिया पर बहस हो गयी।

आमिर ने कहा कि वह पाकिस्तान की हार का बदला नीरज को हराकर लेगा जबकि इस भारतीय मुक्केबाज ने जबाब दिया ‘सपने देखते रहो’। नीरज ने कहा कि आमिर ने कहा कि विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद यह बाउट अब काफी अहम हो गयी है और मैंने भी जवाब दे दिया। मेरे लिये भारत की पाकिस्तान पर जीत प्रेरणा का काम करेगी। एक तरीके से भारतीय टीम ने इसकी शुरूआत की और मैं 12 जुलाई को इसे समाप्त करूंगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा दबाव है। निश्चित रूप से हम दोनों अपने देश को गौरवान्वित करने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन