IndiGo ने यात्री से चार्ज की 'Cute' फी, सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2022

इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्री की तरफ से अपना एक एयर टिकट सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें किराए के मूल्य ब्रेकअप का स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें टिकट में अन्य कटौतियों के साथ "क्यूट शूल्क" भी लगाया गया था। ट्विटर यूजर शांतनु ने कीमत का सारांश साझा किया और उन्होंने अपने टिकट में दर्ज कटौती पर काफी मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। जबकि वो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि एयरलाइन उनसे क्यूट फीस क्यों ली जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: CM भगवंत मान की पत्नी के नाम वाला ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, शादी की तस्वीरें की जा रही थी लगातार पोस्ट

बता दें कि क्यूट शुल्क सामान्य उपयोगकर्ता टर्मिनल उपकरण (कॉमन यूजर टर्मिनल इक्यूपमेंट) के लिए है। यह हवाई अड्डे पर धातु का पता लगाने वाली मशीनों, एस्केलेटर और अन्य उपकरणों के उपयोग के लिए ली जाने वाली राशि है। अब इस ट्वीट पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जबकि कुछ ने यह समझाने की कोशिश की कि यह शुल्क क्या है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर