By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025
कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान को टायर में खराबी की वजह से शुक्रवार दोपहर में यहां स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से आने वाली उड़ान को पटना और फिर लखनऊ जाना था।