Engine failure के बाद इंडिगो विमान को गुवाहाटी में उतारा गया, केंद्रीय मंत्री थे सवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2023

डिब्रुगढ़। डिब्रुगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में खराबी के बाद रविवार सुबह उसे गुवाहाटी में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या 6ई-2652 में केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और असम के दो विधायक - प्रशांत फुकान और तेराश गोवाला समेत लगभग 150 यात्री सवार थे। तेली ने पीटीआई-को बताया कि विमान के उतरने से करीब 15-20 मिनट पहले घोषणा हुई कि उड़ान का मार्ग बदल दिया गया है। उन्होंने कहा, “शुरू में हम डर गए और यह आशंका हुई कि उड़ान डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर क्यों नहीं उतर पाई। इसे गुवाहाटी ले जाया गया। इसके बाद पायलट ने घोषणा की कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण, उन्हें उतरने के लिए लंबे रनवे की जरूरत है।”

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू