इंडिगो ऐसी पहली भारतीय विमान कंपनी जिसके बेड़े में हैं 200 विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2018

मुंबई। किफायती एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि वह ऐसी पहली घरेलू एयरलाइन बन गई है जिसके बेड़े में 200 विमान हैं। इंडिगो ने आंतरिक संवाद में बताया है कि उसके बेड़े में चार नए विमान शामिल हुए हैं जिनमें दो एयरबस ए320 सीओ और दो ए320 नियो हैं। इनके शामिल होने के साथ ही अब बेड़े में विमानों की कुल संख्या 200 तक पहुंच गई है।

इंडिगो सबसे बड़ी घरेलू विमान कंपनी है। कुल घरेलू यातायात में उसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी है। उसने अपने बेड़े में 100वां विमान 24 दिसंबर 2015 को शामिल किया था।

यह भी पढ़ें- विदेशी बाजारों में मजबूती से सोने में 170 रुपये की तेजी, चांदी भी मजबूत

इस आंकड़े को 200 तक पहुंचने में उसे महज तीन वर्ष का समय लगा।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav