इंडिगो का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 2,176.3 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 2,176.3 करोड़ रुपये रहा है। हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और समग्र चुनौतीपूर्ण परिचालन माहौल के कारण कंपनी की आमदनी घटी है, जबकि इस अवधि के दौरान 12 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने कंपनी के विमानों से उड़ान भरी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर 21,542.6 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 20,248.9 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि जून तिमाही महत्वपूर्ण बाहरी चुनौतियों से प्रभावित रही, जिससे पूरे विमानन क्षेत्र के लिए मुश्किलें खड़ी हुईं।

उन्होंने कहा, “उद्योग में इन व्यापक व्यवधानों के बावजूद, हमने जून, 2025 को समाप्त तिमाही में लगभग 11 प्रतिशत के शुद्ध लाभ मार्जिन के साथ 2,176.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।”

जून तिमाही में एयरलाइन का कुल खर्च 10.2 प्रतिशत बढ़कर 19,231.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसी अवधि में ईंधन लागत 9.1 प्रतिशत घटकर 5,832.6 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी ने बयान में कहा, “तिमाही के लिए, हमारा यात्री टिकट से आय 17,791.7 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि थी। सहायक सेवाओं से आय 2,153.4 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 22.1 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर