शारजाह से भारत आ रहे इंड‍िगो के प्‍लेन में आई खराबी, कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2022

नयी दिल्ली। शारजाह से हैदराबाद आ रहे इंडिगो के विमान के एक इंजन में खराबी का पता चलने के बाद रविवार को एहतियात के तौर पर इसे कराची हवाईअड्डे पर उतारा गया। विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इंडिगो की दिल्ली-वड़ोदरा उड़ान का मार्ग 14 जुलाई को एहतियात के तौर पर जयपुर की ओर परिवर्तित किया गया था क्योंकि विमान के एक इंजन में कंपन देखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। इंडिगो ने रविवार की घटना के बारे में एक बयान में कहा कि शारजाह से हैदराबाद आ रही उसकी उड़ान 6ई-1406 का मार्ग कराची की ओर मोड़ दिया गया। इसने कहा, ‘‘पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया और एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग कराची की ओर परिवर्तित कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Kajari Teej 2026: क्यों कहलाती है यह Saturi Teej, जानें इस पावन Festival की पौराणिक पूजा विधि

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब